सारंग कर सुंदर निषंग सिलीमुखाकर कटि कस्यो।भुजदंड पीन मनोहरायत उर धरासुर पद लस्यो।।कह दास तुलसी जबहिं प्रभु सर चाप कर फेरन लगे।ब्रह्मांड दिग्गज कमठ अहि महि सिंधु भूधर डगमगे।।
राम जी के हाथ में सुंदर धनुष, कमर में बाणों से भरा तरकश और वक्ष पर परम तेज शोभित है। तुलसीदास कहते हैं कि जब प्रभु अपने हाथों से धनुष-बाण चलाते हैं तो ब्रह्मांड के दिग्गज, कच्छप, सर्प, पृथ्वी, समुद्र और पर्वत तक डगमगा उठते हैं।