भयंकर रक्त की नदी बहती है और उसके दोनों किनारे दोनों सेनाएँ हैं; रथ उसकी रेत, चक्र उसके भँवर, हाथी-पैदल-घोड़े और अन्य वाहन उसके जलचर हैं। बाण और शक्ति सर्प हैं, धनुष लहरें हैं और ढालें असंख्य कछुए जैसी प्रतीत होती हैं।