बहु राम लछिमन देखि मर्कट भालु मन अति अपडरे।जनु चित्र लिखित समेत लछिमन जहँ सो तहँ चितवहिं खरे।।निज सेन चकित बिलोकि हँसि सर चाप सजि कोसल धनी।माया हरी हरि निमिष महुँ हरषी सकल मर्कट अनी।।
राम जी और लक्ष्मण जी के अनेक रूपों को देखकर वानर और भालू अत्यंत भयभीत हो गए और चित्र की तरह स्थिर खड़े होकर चारों ओर देखने लगे। अपनी सेना की यह दशा देखकर राम जी हँसे, धनुष-बाण सँभाला और एक क्षण में सारी माया दूर कर दी; इससे समस्त वानर दल फिर प्रसन्न हो उठा।