राम जी के क्रुद्ध होकर युद्ध करने पर उनके तरकस से बाण तीव्रता से फड़फड़ाते हुए निकलने लगे और कोदंड की प्रचंड ध्वनि से सब दिशाएँ गूँज उठीं। राक्षस भयभीत हुए, मंदोदरी का हृदय काँप उठा, पृथ्वी और पर्वत तक विचलित हुए, और देवता इस अद्भुत दृश्य को देखकर आश्चर्यपूर्वक हँसे।