Pad (पद) अवधी • Awadhi
जय राम सदा सुखधाम हरे।रघुनायक सायक चाप धरे।।भव बारन दारन सिंह प्रभो।गुन सागर नागर नाथ बिभो।।तन काम अनेक अनूप छबी।गुन गावत सिद्ध मुनींद्र कबी।।जसु पावन रावन नाग महा।खगनाथ जथा करि कोप गहा।।जन रंजन भंजन सोक भयं।गतक्रोध सदा प्रभु बोधमयं।।अवतार उदार अपार गुनं।महि भार बिभंजन ग्यानघनं।।अज ब्यापकमेकमनादि सदा।करुनाकर राम नमामि मुदा।।रघुबंस बिभूषन दूषन हा।कृत भूप बिभीषन दीन रहा।।गुन ग्यान निधान अमान अजं।नित राम नमामि बिभुं बिरजं।।भुजदंड प्रचंड प्रताप बलं।खल बृंद निकंद महा कुसलं।।बिनु कारन दीन दयाल हितं।छबि धाम नमामि रमा सहितं।।भव तारन कारन काज परं।मन संभव दारुन दोष हरं।।सर चाप मनोहर त्रोन धरं।जरजारुन लोचन भूपबरं।।सुख मंदिर सुंदर श्रीरमनं।मद मार मुधा ममता समनं।।अनवद्य अखंड न गोचर गो।सबरूप सदा सब होइ न गो।।इति बेद बदंति न दंतकथा।रबि आतप भिन्नमभिन्न जथा।।कृतकृत्य बिभो सब बानर ए।निरखंति तवानन सादर ए।।धिग जीवन देव सरीर हरे।तव भक्ति बिना भव भूलि परे।।अब दीन दयाल दया करिऐ।मति मोरि बिभेदकरी हरिऐ।।जेहि ते बिपरीत क्रिया करिऐ।दुख सो सुख मानि सुखी चरिऐ।।खल खंडन मंडन रम्य छमा।पद पंकज सेवित संभु उमा।।नृप नायक दे बरदानमिदं।चरनांबुज प्रेम सदा सुभदं।।

ब्रह्मा राम जी को सदा सुख के धाम, रघुनायक, करुणामय और शरणागतों को विश्राम देने वाले प्रभु के रूप में स्तुति करते हैं। वे राम जी के धनुष-बाण, दुष्टों के नाश, रावण-वध और पृथ्वी का भार घटाने वाले अवतार का वर्णन करते हुए उनके अजन्मा, सर्वव्यापक और अनादि स्वरूप को भी नमन करते हैं। राम जी के चरणों में प्रेम माँगते हुए ब्रह्मा कहते हैं कि संसार में उलटी दृष्टि के कारण मनुष्य दुःख को सुख मान बैठता है; इसलिए प्रभु उनकी भेदकारी बुद्धि हर लें और निर्मल भक्ति दें।

Work Shriramcharitmanas
Chapter लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड)
Language अवधी · Awadhi
work रामचरितमानस
meter छंद
author तुलसीदास
line count 22
phonetic keys J716
canto or section लंका काण्ड
meter not in enum true
verse number in source ३३
Tags: लंका काण्डरामचरितमानसतुलसीदासछंद