Pad (पद) हिंदी • Hindi
अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!वृक्ष हों भलें खड़े,हों घने, हों बड़ें,एक पत्र-छाँह भी माँग मत, माँग मत, माँग मत!अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!तू न थकेगा कभी!तू न थमेगा कभी!तू न मुड़ेगा कभी!—कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ!अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!यह महान दृश्य है—चल रहा मनुष्य हैअश्रु-स्वेद-रक्त से लथपथ, लथपथ, लथपथ!अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!