मुझे देखते हीअरहरी लजाई,मनाया-बनाया,न मानी, न मानी;उसे भी न छोड़ा -पथिक आ रहा था,उसी पर ढकेला;हँसी ज़ोर से मैं,हँसी सब दिशाएँ,हँसे लहलहातेहरे खेत सारे,हँसी चमचमातीभरी धूप प्यारी;बसंती हवा मेंहँसी सृष्टि सारी!
बसंती हवा को देखकर अरहर की फसल लजा जाती है। हवा उसे मनाने का प्रयास करती है, पर उसके न मानने पर उसे आते हुए पथिक की ओर धकेल देती है। इस चंचल घटना से हवा, दिशाएँ, हरे खेत, चमकती धूप और पूरी सृष्टि मानो सामूहिक आनंद में हँस उठते हैं।