Pad (पद) अवधी • Awadhi
नटीशांति, शांति सब ओर, किंतु, यह कणन-कणन-स्वर कैसा?अतल व्योम-उर में ये कैसे नूपुर झनक रहे हैं?उगी कौन सी विभा? इन्दु की किरणें लगी लजाने;ज्योत्सना पर यह कौन अपर ज्योत्सना छाई जाती है?कलकल करती हुई सलिल सी गाती, धूम मचातीअम्बर से ये कौन कनक प्रतिमायें उतर रही हैं?उड़ी आ रही छूट कुसुम वल्लियाँ कल्प कानन से?या देवों की वीणा की रागिनियाँ भटक गई हैं?उतर रही ये नूतन पंक्तियाँ किसी कविता कीनई अर्चियों-सी समाधि के झिलमिल अँधियाले में?या वसंत के सपनों की तस्वीरें घूम रही हैंतारों-भरे गगन में फूलों-भरी धरा के भ्रम से?