Pad (पद) अवधी • Awadhi
सूत्रधारयों ही, किरणों के तारों पर चढ़ी हुई, क्रीड़ा में,इधर-उधर घूमते कभी भू पर भी आ जाती है ।या, सम्भव है, कुछ कारण भी हो इनके आने काक्योंकि मर्त्य तो अमर लोक को पूर्ण मान बैठा है,पर, कह्ते है,स्वर्ग लोक भी सम्यक पूर्ण नहीं है ।पृथ्वी पर है चाह प्रेम को स्पर्श-मुक्त करने की,गगन रूप को बाँहो में भरने को अकुलाता हैगगन, भूमि, दोनों अभाव से पूरित हैं,दोनो केअलग-अलग हैं प्रश्न और हैं अलग-अलग पीड़ायें ।हम चाह्ते तोड़ कर बन्धन उड्ना मुक्त पवन में,कभी-कभी देवता देह धरने को अकुलाते हैं ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter प्रथम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys S373
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीप्रथम अंकप्रकृति