Pad (पद) अवधी • Awadhi
मेनकापर, तुम भूल रही हो रम्भे! नश्वरता के वर को;भू को जो आनन्द सुलभ है, नहीं प्राप्त अम्बर को ।हम भी कितने विवश ! गन्ध पीकर ही रह जाते हैं,स्वाद व्यंजनों का न कभी रसना से ले पाते हैं ।हो जाते हैं तृप्त पान कर स्वर-माधुरी स्रवण से ।रूप भोगते हैं मन से या तृष्णा भरे नयन से ।पर, जब कोई ज्वार रुप को देख उमड़ आता है,किसी अनिर्वचनीय क्षुधा में जीवन पड़ जाता है,