नर के वश की बात, देवता बने कि नर रह जाए,रुके गन्ध पर या बढ़ कर फूलों को गले लगाए ।पर, सुर बनें मनुज भी, वे यह स्वत्व न पा सकते हैं,गन्धों की सीमा से आगे देव न जा सकते हैं ।
मनुष्य देवत्व प्राप्त करने या मनुष्य बने रहने का चुनाव कर सकता है, पर देवता देह की सीमाओं से आगे मनचाहा अनुभव नहीं पा सकते।