Pad (पद) अवधी • Awadhi
सहजन्याऔर परम सुन्दर भी ।ऐसा मनोमुग्धकारी तो होता नहीं अमर भीइसीलिये तो सखी उर्वशी, उषा नन्दनवन कीसुरपुर की कौमुदी, कलित कामना इन्द्र के मन कीसिद्ध विरागी की समाधि में राग जगाने वालीदेवों के शोणित में मधुमय आग लगाने वालीरति की मूर्ति, रमा की प्रतिमा, तृषा विश्वमय नर कीविधु की प्राणेश्वरी, आरती-शिखा काम के कर कीजिसके चरणों पर चढ़ने को विकल व्यग्र जन-जन हैजिस सुषमा के मदिर ध्यान में मगन-मुग्ध त्रिभुवन हैपुरुष रत्न को देख न वह रह सकी आप अपने मेंडूब गई सुर-पुर की शोभा मिट्टी के सपने मेंप्रस्तुत हैं देवता जिसे सब कुछ देकर पाने कोस्वर्ग-कुसुम वह स्वयं विकल है वसुधा पर जाने को ।