Pad (पद) अवधी • Awadhi
हम तो हैं अप्सरा ,पवन में मुक्त विहरने वालीगीत-नाद ,सौरभ-सुवास से सबको भरने वाली ।अपना है आवास, न जानें, कितनों की चाहों में,कैसे हम बन्ध रहें किसी भी नर की दो बाहों में?और उर्वशी जहाँ वास करने पर आन तुली है,उस धरती की व्यथा अभी तक उस पर नहीं खुली है।