नृप को पर है विदित, उर्वशी उपवन में आई है,अतः मिलन की उत्कंठा उनके मन में छाई है ।रानी ज्यों ही गई, प्रकट उर्वशी कुंज से होगी,फिर तो मुक्त मिलेंगे निर्जन में विरहिणी-वियोगी ।
चित्रलेखा बताती है कि पुरुरवा भी उर्वशी से मिलने को व्याकुल है, और उसके मन में प्रेम की अग्नि उतनी ही प्रबल है।