Pad (पद) अवधी • Awadhi
चित्रलेखातो क्या भय है?एक घाट पर किस राजा का रहता बन्धा प्रणय है?नया बोध श्रीमंत प्रेम का करते ही रहते हैं,नित्य नई सुन्दरताओं पर मरते ही रहते हैं ।सहधर्मिणी गेह में आती कुल-पोषण करने को,पति को नहीं नित्य नूतन मादकता से भरने को ।किंतु, पुरुष चाह्ता भींगना मधु के नए क्षणों से,नित्य चूमना एक पुष्प अभिसिंचित ओस कणों से ।जितने भी हों कुसुम, कौन उर्वशी-सदृश, पर, होगा?उसे छोड अन्यत्र रमें, दृगहीन कौन नर होगा?कुल की हो जो भी, रानी उर्वशी हृदय की होगी?एक मात्र स्वामिनी नृपति के पूर्ण प्रणय की होगी ।