Pad (पद) अवधी • Awadhi
मेनकाअपर स्वर्ग तुम कहो, किंतु ,मेरे मन में संशय है ।कौन जानता है, राजा का कितना तरल हृदय है?सखी उर्वशी की पीड़ा, माना तुम जान चुकी हो ;चित्रे !पर, क्या इसी भांति ,नृप को पह्चान चुकी हो?तड़प रही उर्वशी स्वर्ग तज कर जिसको वरने को,प्रस्तुत है वह भी क्या उसका आलिंगन करने को ?दहक उठी जो आग चित्रलेखे ! अमर्त्य के मन में,देखा कभी धुँआं भी उसका तूने मर्त्य भुवन में?