Pad (पद) अवधी • Awadhi
छिपकर सुना एक दिन कहते उन्हें स्वयं निज मन से,”वृथा लौट आया उस दिन उज्ज्वल मेघों के वन से,नीति-भीति, संकोच-शील का ध्यान न टुक लाना था,मुझे स्रस्त उस सपने के पीछे-पीछे जाना था ।एक मूर्ति में सिमट गई किस भांति सिद्धियाँ सारी?कब था ज्ञात मुझे , इतनी सुन्दर होती है नारी?लाल-लाल वे चरण कमल से, कुंकुम से, जावक सेतन की रक्तिम कांति शुद्ध ,ज्यों धुली हुई पावक से ।जग भर की माधुरी अरुण अधरों में धरी हुई सी ।आंखॉ में वारुणी रंग निद्रा कुछ भरी हुई सीतन प्रकांति मुकुलित अनंत ऊषाओं की लाली-सी,नूतनता सम्पूर्ण जगत की संचित हरियाली सी ।पग पड़ते ही फूट पड़े विद्रुम-प्रवाल धूलों सेजहाँ खड़ी हो, वहीं व्योम भर जाये श्वेत फूलों से ।दर्पण, जिसमें प्रकृति रूप अपना देखा करती है,वह सौन्दर्य, कला जिस्का सपना देखा करती है ।नहीं, उर्वशी नारि नहीं, आभा है निखिल भुवन की;रूप नहीं, निष्कलुष कल्पना है स्रष्टा के मन की”