Pad (पद) अवधी • Awadhi
नक्षत्रों के बीज प्राण के नभ में बोने वाली !ओ रसमयी वेदनाओं में मुझे डुबोने वाली !स्वर्गलोक की सुधे ! अरी, ओ, आभा नन्दनवन की!किस प्रकार तुझ तक पहुंचाऊँ पीड़ा मै निज मन की ?स्यात अभी तप ही अपूर्ण है,न तो भेद अम्बर कोछुआ नहीं क्यों मेरी आहों ने तेरे अंतर को?पर, मै नहीं निराश, सृष्टि में व्याप्त एक ही मन है,और शब्दगुण गगन रोकता रव का नहीं गमन है ।निश्चय, विरहाकुल पुकार से कभी स्वर्ग डोलेगा;और नीलिमापुंज हमारा मिलन मार्ग खोलेगा ।

पुरुरवा उर्वशी से अपनी पीड़ा सुनने और उसके हृदय तक पहुँचने की प्रार्थना करता है; उसे विश्वास है कि विरह की पुकार अंततः स्वर्ग तक पहुँचेगी।

Work urvasi
Chapter प्रथम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys N263
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीप्रथम अंक