Pad (पद) अवधी • Awadhi
औशीनरीपगली ! कौन व्यथा है जिसको नारी नहीं सहेगी ?कह्ती जा सब कथा, अग्नि की रेखा को चलने दे,जलता है यदि हृदय अभागिन का,उसको जलने दे ।सानुकूलता कितनी थी उस दिन स्वामी के स्वर में !समझ नहीं पाती, कैसे वे बदल गए क्षण भर में !ऐसी भी मोहिनी कौन-सी परियाँ कर सकती हैं,पुरुषों की धीरता एक पल में यों हर सकती हैं !छला अप्सरा ने स्वामी को छवि से या माया से?प्रकटी जब उर्वशी चन्द्नी में द्रुम की छाया से,लगा, सर्प के मुख से जैसे मणि बाहर निकली हो,याकि स्वयं चाँदनी स्वर्ण-प्रतिमा में आन ढली हो;उतरी हो धर देह स्वप्न की विभा प्रमद-उपवन की,उदित हुई हो याकि समन्वित नारीश्री त्रिभुवन की ।कुसुम-कलेवर में प्रदीप्त आभा ज्वालामय मन की,चमक रही थी नग्न कांति वसनो से छन कर तन की ।हिमकण-सिक्त-कुसुम-सम उज्जवल अंग-अंग झलमल था,मानो, अभी-अभी जल से निकला उत्फुल्ल कमल थाकिसी सान्द्र वन के समान नयनों की ज्योति हरी थी,बड़ी-बड़ी पलकॉ के नीचे निद्रा भरी-भरी थी ।अंग-अंग में लहर लास्य की राग जगानेवाली,नर के सुप्त शांत शोणित में आग लगानेवाली ।

यह अंश रानी की वैवाहिक पीड़ा, आत्मसम्मान और अपने कर्तव्य के बीच के संघर्ष को व्यक्त करता है।

Work urvasi
Chapter द्वितीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys O657
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीद्वितीय अंकवैराग्य