Pad (पद) अवधी • Awadhi
कितनी गौरवमयी घड़ी वह भी नारी जीवन कीजब अजेय केसरी भूल सुध-बुध समस्त तन-मन कीपद पर रहता पड़ा, देखता अनिमिष नारी-मुख को,क्षण-क्षण रोमाकुलित, भोगता गूढ़ अनिर्वच सुख को!यही लग्न है वह जब नारी, जो चाहे, वह पा ले,उडुओं की मेखला, कौमुदी का दुकूल मंगवा ले ।रंगवा ले उंगलियाँ पदों की ऊषा के जावक सेसजवा ले आरती पूर्णिमा के विधु के पावक से ।