Pad (पद) अवधी • Awadhi
महाराज भी क्या कोई दुर्बल नर साधारण हैं,जिसका चित्त अप्सराएं कर सकती सहज हरण हैं?कार्त्तिकेय-सम शूर, देवताओं के गुरु-सम ज्ञानी,रावी-सम तेजवंत, सुरपति के सदृश प्रतापी, मानी;घनाद-सदृश संग्रही, व्योमवत मुक्त, जल्द-निभ त्यागी,कुसुम-सदृश मधुमय, मनोज्ञ , कुसुमायुध से अनुरागी ।