बहुत मग्न अतिशय प्रसन्न हूँ मैं तो इस मधुवन में,किन्तु यहाँ भी कसक रही है वही वेदना मन में ।प्रतिष्ठानपुर में भू का स्वर्गीय तेज जगता है,एक वंशधर बिना, किन्तु, सब कुछ सूना लगता है ।
प्रकृति के बीच प्रसन्न होने पर भी राजा को उत्तराधिकारी की कमी खलती है और वह रानी से धार्मिक साधना बनाए रखने को कहता है।