Pad (पद) अवधी • Awadhi
सुकन्याअच्छा, तू आ गई चित्रलेखे? निंदिया मुन्ने की,अकस्मात्, तेरी आहट पाकर यों उचट गई है,मानो, इसके मन में जो अम्बर का अंश छिपा हैजाग पड़ा हो सुनते ही पद-चाप स्वर्ग की भू पर ।यह प्रसून छविमान मही-नभ के अद्भुत परिणय का,जानें, पिता-सदृश रस लोभी होगा क्षार मही काया देवता-समान मात्र गन्धों का प्रेमी होगा?