सुकन्यासखी! तुम्हारा लाल अभी से बहुत-बहुत नटखट है,देख रही हूँ बड़े ध्यान से, जब से तुम आई हो,तुम पर से इस महाधूर्त की दृष्टि नहीं हटती है ।लो, छाती से लगा जुड़ाओ इसके तृषित हृदय को;जो भी करूँ, दुष्ट मुझको अपनी माँ क्यो मानेगा?
यह अंश मातृत्व, संतान के प्रति स्नेह और स्त्री के अनुभवों से जुड़े सुख-दुःख पर केंद्रित है।