Pad (पद) अवधी • Awadhi
आह! गर्भ में लिए इसे कल्पना-श्रृंग पर चढ़ करकिस सुरम्य उत्तुंग स्वप्न को मैने नहीं छुआ था?यही चहती थी समेट कर पी लूँ सूर्य-किरण को,विधु की कोमल रश्मि, तारकॉ की पवित्र आभा को,जिससे ये अपरूप, अमर ज्योतियाँ गर्भ में जाकरसमा जाएँ इसके शोणित में, हृदय और प्राणों में ।यही सोचती थी त्रिलोक में जो भी शुभ, सुन्दर है,बरस जाए सब एक साथ मेरे अंचल में आकर;मैं समेट सबको रच दूँ मुसकान एक पतली-सी,और किसी भी भांति उसे जड़ दूँ इसके अधरों पर!सब का चाहा भला कि इसके मानस की रचना मेंसमावेश हो जाए दया का, सभी भली बातों का ।विनय सुनाती रही अगोचर, निराकार, निर्गुण को,भ्रूण-पिंड को परम देव छू दें अपनी महिमा से ।वह सब होगा सत्य; लाल मेरा यह कभी उगेगापिता-सदृश ही अपर सूर्य बनकर अखंड भूतल मेंऔर भरेगा पुण्यवान यह माता का गुण लेकरउर-अंतर अनुरक्त प्रजा का शीतल हरियाली से ।जब होगा यह भूप, प्रचुर धन-धान्यवती भू होगी,रोग, शोक, परिताप,पाप वसुधा के घट जाएंगे;सब होंगे सुखपूर्ण, जगत में सबकी आयु बढ़ेगी,इसीलिए तो सखी! अभी से इसे आयु कहती हूँ ।

उर्वशी गर्भावस्था और जन्म की स्मृतियों के सहारे उस स्वप्न को याद करती है जो मातृत्व ने उसके सामने खोला था।

Work urvasi
Chapter चतुर्थ अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys A827
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीचतुर्थ अंक