Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवादेवि! आप क्यों सहम उठीं? वह, सचमुच, च्यवनाश्रम था ।ऋषि तरु पर से अपने सूखे वसन समेट रहे थे ।घूम रहे थे कृष्णसार मृग अभय वीथि-कुंजों में;श्रवण कर रहे थे मयूर तट पर से कान लगा करमेघमन्द्र डुग-डुग-ध्वनि जलधारा में घट भरने की ।और, पास ही, एक दिव्य बालक प्रशांत बैठा थाप्रत्यंचा माँजते वीर-कर-शोभी किसी धनुष कीहाय, कहूँ क्या, वह कुमार कितना सुभव्य लगता था!

पुरुरवा उर्वशी की घबराहट का कारण पूछता है; स्वप्न और च्यवनाश्रम की स्मृति उसके लिए बेचैनी पैदा करती है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P713
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंक