Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवादेवि! स्वप्न से आप अकारण भीत हुए जाती हैं ।मैं हूँ जहाँ, वहाँ कैसे विध्वंश पहुंच सकता है?भूल गईं, स्यन्दन मेरा नभ में अबाध उड़ता है?मैं तो केवल ऋषि-कुमार का तेज बखान रहा था ।उरु-दंड परिपुष्ट, मध्य कृश, पृथुल, प्रलम्ब भुजाएँ,व्क्षस्थल उन्नत, प्रशस्त कितना सुभव्य लगता था!ऊषा विभासित उदय शैल की, मानो, स्वर्ण-शिला हो ।उफ री, पय:शुभ्रता उन आयत, अलक्श्म नयनों की!प्राण विकल हो उठे दौड़ कर उसे भेंट लेने कोपर, तत्क्षण सब बिला गया, जानें, किस शून्य तिमिर में!न तो वहाँ अब ऋषि-कुमार था, न तो कुटीर च्यवन का ।देखा जिधर, उधर डालों, टहनियों, पुष्पवृंतों परदेवि! आपका यही कुसुम-आनन जगमगा रहा थाहँसता हुआ, प्रहृष्ट, सत्य ही, सद्य:स्फुटित कमल-सा ।किंतु, हाय! दुर्भाग्य! जिधर भी बढ़ा स्पर्श करने कोडूब गया वह छली पुष्प पत्तों की हरियाली में ।चकित, भीत, विस्मित, अधीर तब मैं निरस्त माया से,अकस्मात उड़ गया छोड-अवनीतल ऊर्ध्व गगन में,और तैरता रहा, न जानें, कब तक खंड-जलद-सा ।जगा, अंत को, जब विभावरी पूरी बीत चुकी थी ।वह बालक था कौन? कौन मुझको छलने आई थी ।दिखा उर्वशी का प्रसन्न आनन डाली-डाली में।

राजा स्वप्न का अर्थ जानना चाहता है और पूछता है कि उर्वशी ने उसमें किसे देखा; दृश्य रहस्य और आशंका से भरा है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P713
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंक