Pad (पद) अवधी • Awadhi
विश्वमनावरुण करें कल्याण! देव! तब सुनें, सत्य कहता हूँ ।अमिट प्रवज्या-योग केन्द्र-गृह में जो पड़ा हुआ है,वह आज ही सफल होगा, इसलिए की प्राण-दशा मेंशनि ने किया प्रवेश, सूक्ष्म में मंगल पड़े हुए हैं ।अन्य योग जो हैं, उनके अनुसार, आज सन्ध्या तकआप प्रव्रजित हो जाएंगे अपने वीर तनय कोराज-पाट, धन-धाम सौंप, अपना किरीट पहना कर ।पर विस्मय की बात! पुत्र वह अभी कहाँ जनमा है?अच्छा है, पुत जाए कालिमा ही मेरे आनन पर;लोग कहें, मर गई जीर्ण हो विद्या विश्वमना की ।इस अनभ्र आपद् से तो अपकीर्ति कहीं सुखकर है ।