Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाअच्छा, जो है गुप्त, गुप्त ही उसे अभी रहने दें ।आतुरता क्या हो रहस्य के उद्घाटित करने की,जब रहस्य वपुमान सामने ही साकार खड़ा हो?सभासदो! कल रात स्वप्न में इसी वीर-पुंगव कोप्रत्यंचा माँजते हुए मैने वन में देखा था ।और बढ़ा ज्यों ही उदग्र मैं इसे अंक भरने को,यही दुष्ट छल मुझे कहीं कुंजों मे समा गया था ।किंतु, लाल! अब आलिंगन से कैसे भाग सकोगे?यह प्रसुप्त का नहीं, जगे का सुदृढ़ बाहु-बन्धन है?

यह अंश मातृत्व, संतान के प्रति स्नेह और स्त्री के अनुभवों से जुड़े सुख-दुःख पर केंद्रित है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P712
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंकमातृत्व