Pad (पद) अवधी • Awadhi
सुकन्यावृथा यत्न; इस राज-भवन में अब उर्वशी नहीं है ।चली गई वह वहाँ, जहाँ से भूतल पर आई थीखिंची आपके महाप्रेम के आकुल आकर्षण में ।भू वंचित हो गई आज उस चिर-नवीन सुषमा से ।महाराज! उर्वशी मानवी नहीं, देव-बाला थी;चक्षुराग जब हुआ आपसे , उस विलोल-हृदया ने,किसी भाँति, कर दिया एक दिन कुपित महर्षि भरत को ।और भरत ने ही उसको यह दारुण शाप दिया था,“भूल गई निज कर्म, लीन जिसके स्वरूप-चिंतन में,जा, तू बन प्रेयसी भूमि पर उसी मर्त्य मानव की ।किंतु, न होंगे तुझे सुलभ सब सुख गृहस्थ नारी के,पुत्र और पति नहीं, पुत्र या केवल पति पाएगी;सो भी तब तक ही जिस क्षण तक नहीं देख पाएगाअहंकारिणी! तेरा पति तुझसे उत्पन्न तनय को।”वही शाप फल गया, उर्वशी चली गई सुरपुर को ।महाराज! मैं तो इसके हित उद्यत ही आई थी!क्योंकि ज्ञात था मुझे, आयु को जभी आप देखेंगे,गरज उठेगा शाप, उर्वशी भू पर नहीं रहेगी ।किंतु, आयु को कब तक हम वंचित कर रख सकते थेजाति, गोत्र, सौभाग्य, वंश से, परिजन और पिता से?हुआ वही, जो कुछ होना था, पश्चाताप वृथा है ।अब दीजिए आयु को वह, जो कुछ वह माँग रहा है ।महाराज! सत्य ही आयु का हृदय बहुत प्यासा है ।

यह अंश मातृत्व, संतान के प्रति स्नेह और स्त्री के अनुभवों से जुड़े सुख-दुःख पर केंद्रित है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys S251
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंकमातृत्व