Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाचली गई? सब शून्य हो गया? मैं वियुक्त, विरही हूँ?देवों को मेरे निमित्त, बस, इतनी ही ममता थी!लाओ मेरा धनुष, सजाओ गगन-जयी स्यन्दन को,सखा नहीं, बन शत्रु स्वर्ग-पुर मुझे आज जाना है ।और दिखाना है, दाहकता किसकी अधिक प्रबल है,भरत-शाप की या पुरुरवा के प्रचंड बाणों की ।कहाँ छिपा रखेंगे सुर मेरी प्रेयसी प्रिया को?रत्नसानु की कनक-कन्दरा में? तो उस पर्वत कोस्वर्ण-धूलि बन वसुन्धरा पर आज बरस जाना है ।छिन्न-भिन्न होकर मनुष्य के प्रलय-दीप्त बाणों से ।दिव के वियल्लोक में छाए विपुल स्वर्ण-मेघों में?तो मेघों के अंतराल होकर अरुद्ध शम्पा-सादौड़ेगा मेरा विमान कम्पित कर प्राण सुरों के;और उलट कर एक-एक मायामय मेघ-पटल कोखोजूँगा, उर्वशी व्योम के भीतर कहाँ छिपी है ।लाओ मेरा धनुष, यहीं से बाण साध अम्बर मेंअभी देवताओं के वन में आग लगा देता हूँ ।फेंक प्रखर, प्रज्वलित, वह्निमय विशिख दृप्त मघवा कोदेता हूँ नैवेद्य मनुजता के विरुद्ध संगर का ।और सिन्धु में कहीं उर्वशी को फिर छिपा दिया हो,तो साजो विकराल सैन्य, हम आज महासागर कोमथ कर देंगे हिला, सिन्धु फिर पराभूत उगलेगावे सारे मणि-रत्न, बने होंगे जो भी उस दिन से,जब देवों-असुरों ने इसको पहले-पहल मथा था ।और उसी मंथन क्रम में बैठी तरंग-आसन परएक बार फिर पुन: उर्वशी निकलेगी सागर सेबिखराती मोहिनी उषा की प्रभा समस्त भुवन में,जैसे वह पहले समुद्र के भीतर से निकली थी!भूल गए देवता, झेल शत्रुता अमित असुरों कीकितनी बार उन्हें मैने रण में जय दिलवाई है ।पर, इस बार ध्वंस बनकर जब मैं उन पर टूटूँगा,आशा है,आप्रलय दाह विशिखों का स्मरण रहेगा;और मान लेंगे यह भी, उर्वशी कहीं जनमी हो,देवों की अप्सरा नहीं, वह मेरी प्राणप्रिया है ।उठो, बजाओ पटह युद्ध के, कह दो पौर जनों से,उनका प्रिय सम्राट स्वर्ग से वैर ठान निकला है;साथ चलें, जिसको किंचित भी प्राण नहीं प्यारे हों ।महामात्य्महाराज हों शांत; कोप यह अनुचित नहीं, उचित है ।तारा को लेकर पहले भी भीषण समर हुआ थादो पक्षों मे बँटे, परस्पर कुपित सुरों-असुरों में ।और सुरों के, उस रण में भी छक्के छूट गए थे ।वह सब होगा पुन:, यही यदि रहा इष्ट स्वामी का ।पर, यद्यपि, यह समर खड़ा होगा मानवों-सुरों में,किंतु दनुज क्या इस अपूर्व अवसर से अलग रहेंगे?मिल जाएँगे वे अवश्य आकर मनुष्य सेना में ।सुरता के ध्वंसन से बढ़्कर उन्हें और क्या प्रिय हैऔर टिकेंगे किस बूते पर चरण देवताओं केवहाँ, जहाँ नर-असुर साथ मिलकर उनसे जूझ रहे हों?इस संगर में महाराज! जय तो अपनी निश्चित है;मात्र सोचना है, देवों से वैर ठान लेने परपड़ न जाएँ हम कहीं दानवों की अपूत संगति में ।नर का भूषण विजय नहीं, केवल चरित्र उज्जवल हैकहती हैं नीतियाँ, जिसे भी विजयी समझ रहे हो,नापो उसे प्रथम उन सारे प्रकट, गुप्त यत्नों से,विजय-प्राप्ति-क्रम में उसने जिनका उपयोग किया है ।