Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाकायरता की बात ! तुम्हारे मन को सता रही हैभीति इन्द्र के निथुर वज्र की, देवों की माया की;किंतु, उसे तुम छिपा रहे हो सचिव! ओढ़ ऊपर सेमिथ्या वसन दनुज-संगति-कल्पना-जन्य दूषण का ।जब मनुष्य चीखता व्योम का हृदय दरक जाता हैसहम-सहम उठते सुरेन्द्र उसके तप की ज्वाला से ।और कहीं हो क्रुद्ध मनुज कर दे आह्वान प्रलय का,स्वर्ग, सत्य ही टूट गगन से भू पर आ जाएगा ।क्यों लेंगे साहाय्य दनुज का? हम मनुष्य क्या कम हैं?

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P712
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंकप्रकृति