Pad (पद) अवधी • Awadhi
आयुमाँ! हताश मत हो, भविष्य वह चाहे कहीं छिपा हो,मैं आया हूँ अग्रदूत बन उसी स्वर्ण-जीवन का ।पिया दूध ही नहीं, जननि! मैं करुणामयी त्रिया केक्षीरोज्जवल कल्पनालोक में पल कर बड़ा हुआ हूँ ।जो कुछ मिला मातृ-ममता से, माँके सजल हृदय से,पिता नहीं, मैने जीवन में माताएं देखी हैं ।दिया एक ने जन्म, दूसरी माँ ने लगा हृदय सेपाल-पोस कर बड़ा किया आँखों का अमृत पिलाकर;अब मैं होकर युवा खोजते हुए यहाँ आया हूँराज-मुकुट को नहीं, तीसरी माँ के ही चरणों को ।माँ! मैं पीछे नृप किशोर, पहले तेरा बेटा हूँ ।