Pad (पद) अवधी • Awadhi
इसीलिए, असहाय तड़पता बैठा रहा महल मेंलेकर यह विश्वास, प्रीती यदि मेरी मृषा नहीं है,मेरे मन का दाह व्योम के नीचे नहीं रुकेगा,जलद-पुंज को भेद, पहुँचकर पारिजात के वन मेंवह अवश्य ही कर देगा संतप्त तुम्हारे मन को ।और प्रीती जागने पर तुम वैकुंठ-लोक को तजकरकिसी रात, निश्चय, भूतल पर स्वयं चली आओगी ।

पुरुरवा बताता है कि उसने महल में विरह सहते हुए विश्वास रखा कि उसकी पीड़ा उर्वशी तक पहुँचेगी और वह स्वयं लौट आएगी।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys I676
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंक