Pad (पद) अवधी • Awadhi
नहीं बढाया कभी हाथ पर के स्वाधीन मुकुट पर,न तो किया संघर्ष कभी पर की वसुधा हरने को ।तब भी प्रतिष्ठानपुर वंदित है सहस्र मुकुटों से,और राज्य-सीमा दिन-दिन विस्तृत होती जाती है ।इसी भांति, प्रत्येक सुयश, सुख, विजय, सिद्धि जीवन कीअनायास, स्वयमेव प्राप्त मुझको होती आई है ।यह सब उनकी कृपा, सृष्टि जिनकी निगूढ़ रचना है।झुके हुए हम धनुष मात्र हैं, तनी हुई ज्या पर सेकिसी और की इच्छाओं के बाण चला करते हैं ।