Pad (पद) अवधी • Awadhi
क्षण में प्रेम अगाध, सिन्धु हो जैसे आलोड़न मेंऔर पुनः वह शान्ति, नहीं जब पत्ते भी हिलते हैंअभी दृष्टि युग-युग के परिचय से उत्फुल्ल हरी सीऔर अभी यह भाव, गोद में पड़ी हुई मैं जैसेयुवती नारी नहीं, प्रार्थना की कोई कविता हूँ ।शमित-वह्नि सुर की शीतलता तो अज्ञात नहीं है;पर, ज्वलंत नर पर किसका यह अंकुश लटक रहा हैछककर देता उसे नहीं पीने जो रस जीवन का,न तो देवता-सदृश गंध-नभ में जीने देता है ।