Pad (पद) अवधी • Awadhi
किन्तु, जगकर देखता हूँ,कामनाएं वर्तिका सी बल रही हैंजिस तरह पहले पिपासा से विकल थींप्यास से आकुल अभी भी जल रही हैं ।रात भर, मानो, उन्हें दीपक सदृश जलना पड़ा हो,नींद में, मानो, किसी मरुदेश में चलना पड़ा हो ।फिर क्षुधित कोई अतिथि आवाज देताफिर अधर-पुट खोजने लगते अधर को,कामना छूकर त्वचा को फिर जगाती है,रेंगने लगते सहस्रों सांप सोने के रुधिर में,चेतना रस की लहर में डूब जाती है