Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीस्वर्णदी, सत्य ही, वह जिसमें उर्मियाँ नहीं, खर ताप नहींदेवता, शेष जिसके मन में कामना, द्वन्द्व, परिताप नहींपर, ओ, जीवन के चटुल वेग! तू होता क्यों इतना कातर ?तू पुरुष तभी तक, गरज रहा जब तक भीतर यह वैश्वानर ।जब तक यह पावक शेष, तभी तक सखा-मित्र त्रिभुवन तेरा,चलता है भूतल छोड़ बादलों के ऊपर स्यन्दन तेरा ।जब तक यह पावक शेष, तभी तक सिन्धु समादर करता है,अपना मस्तक मणि-रत्न-कोष चरणों पर लाकर धरता है ।पथ नहीं रोकते सिंह, राह देती है सघन अरण्यानीतब तक ही शीष झुकाते हैं सामने प्रांशु पर्वत मानी ।सुरपति तब तक ही सावधान रहते बढ़कर अपनाने को,अप्सरा स्वर्ग से आती है अधरों का चुम्बन पाने को ।जब तक यह पावक शेष, तभी तक भाव द्वन्द्व के जगते हैं,बारी-बारी से मही, स्वर्ग दोनों ही सुन्दर लगते हैंमरघट की आती याद तभी तक फुल्ल प्रसूनों के वन मेंसूने श्मशान को देख चमेली-जूही फूलती हैं मन मेंशय्या की याद तभी तक देवालय में तुझे सताती है,औ’ शयन कक्ष में मूर्त्ति देवता की मन में फिर जाती है ।किल्विष के मल का लेश नहीं, यह शिखा शुभ्र पावक केवल,जो किए जा रहा तुझे दग्ध कर क्षण-क्षण और अधिक उज्ज्वल ।जितना ही यह खर अनल-ज्वार शोणित में उमह उबलता है ।उतना ही यौवन-अगुरु दीप्त कुछ और धधक कर जलता है ।मैं इसी अगुरु की ताप-तप्त, मधुमयी गन्ध पीने आई,निर्जीव स्वर्ग को छोड़ भूमि की ज्वाला में जीने आई