Pad (पद) अवधी • Awadhi
उसे समझना रक्त, एक कम्पन जिसमें उठता हैकिसी दूब की फुनगी से औचक छू जाने पर भीबुद्धि बहुत करती बखान सागर-तट की सिकता का,पर, तरंग-चुम्बित सैकत में कितनी कोमलता है,इसे जानती केवल सिहरित त्वचा नग्न चरणों की ।तुम निरुपते हो विराग जिसकी भीषिका सुनाकर,मेरे लिये सत्य की वानी वही तप्त शोणित है ।पढ़ो रक्त की भाषा को, विश्वास करो इस लिपि का;यह भाषा, यह लिपि मानस को कभी न भरमायेगी,छली बुद्धि की भांति,जिसे सुख-दुख से भरे भुवन मेंपाप दीखता वहाँ जहाँ सुन्दरता हुलस रही है,और पुष्प-चय वहाँ जहाँ कंकाल, कुलिश, कांटे हैं ।

रक्त को उस कंपन के रूप में समझाया गया है जिसमें भावनाएँ बुद्धि से अधिक शक्तिशाली हो सकती हैं।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys U614
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंक