Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवामहाशून्य के अंतर्गृह में, उस अद्वैत-भवन मेंजहाँ पहुंच दिक्काल एक हैं, कोई भेद नहीं है ।इस निरभ्र नीलांतरिक्ष की निर्झर मंजुषा मेंसर्ग-प्रलय के पुराव्र्त्त जिसमें समग्र संचित हैं ।दूरागत इस सतत-संचरण-मय समीर के कर मेंकथा आदि की जिसे अंत की श्रुति तक ले जाना हैइस प्रदीप्त निश के अंचल में, जो आप्रलंय निरंतर,इसी भांति, सुनती जायेगी कूजन गूढ़ प्रणय का ।उस अदृश्य के पद पर, जिसकी दयासिक्त, मृदु स्मिति में,हम दोनों घूमते और क्रीड़ा विहार करते हैं ।जिसकी इच्छा का प्रसार भूतल, पाताल, गगन है,दौड़ रहे नभ में अनंत कन्दुक जिसकी लीला केअगणित सविता-सोम, अपरिमित ग्रह, उडु-मंडल बनकर;नारी बन जो स्वयं पुरुष को उद्वेलित करता हैऔर बेधता पुरुष-कांति बन हृदय-पुष्प नारी का ।निधि में जल, वन में हरीतिमा जिसका घनावरण है,रक्त-मांस-विग्रह भंगुर ये उसी विभा के पट हैं ।प्रणय-श्रृंग की निश्चेतनता में अधीर बाँहों केआलिंगन में देह नहीं श्लथ, यही विभा बँधती है ।और चूमते हम अचेत हो जब असंज्ञ अधरों को,वह चुम्बन अदृश्य के चरणों पर भी चढ़ जाता है ।देह मृत्ति, दैहिक प्रकाश की किरणें मृत्ति नहीं हैं,अधर नष्ट होते, मिटती झंकार नहीं चुम्बन की;यह अरूप आभा-तरंग अर्पित उसके चरणों पर,निराकार जो जाग रहा है सारे आकारों में ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P718
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंकप्रकृति