Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाअयुत युगों से ये प्रसून यों ही खिलते आए हैं,नित्य जोहते पंथ हमारे इसी महान मिलन का ।जब भी तन की परिधि पारकर मन के उच्च निलय में,नर-नारी मिलते समाधि-सुख के निश्चेत शिखर परतब प्रहर्ष की अति से यों ही प्रकृति काँप उठती है,और फूल यों ही प्रसन्न होकर हंसने लगते हैं ।