मुनि धीर जोगी सिद्ध संतत बिमल मन जेहि ध्यावहीं।कहि नेति निगम पुरान आगम जासु कीरति गावहीं।।सोइ रामु ब्यापक ब्रह्म भुवन निकाय पति माया धनी।अवतरेउ अपने भगत हित निजतंत्र नित रघुकुलमनि।।
धीर योगी, सिद्ध और संत निर्मल मन से जिस राम का ध्यान करते हैं, जिनकी कीर्ति वेद-पुराण-आगम गाते हैं, वही व्यापक ब्रह्म राम भक्तों के हित में अपने स्वाधीन स्वभाव से रघुकुल में अवतरित हुए।