रावण जप, योग, वैराग्य, तप और यज्ञ की बातें सुनते ही दौड़ पड़ता और उपद्रव करके सब नष्ट कर देता था। संसार का आचरण इतना भ्रष्ट हो गया कि धर्म की बात कोई सुनना नहीं चाहता था; जो वेद-पुराण के अनुसार बोलता, उसे वह तरह-तरह से सताकर देश से निकाल देता था।