दास तुलसी कहते हैं कि इनके लिए कोई उपमा नहीं मिलती, चाहे कवि और विद्वान कितनी ही उपमाएँ क्यों न दें; ये बल, विनय, विद्या, शील और शोभा के समुद्र हैं। नगर की स्त्रियाँ आँचल फैलाकर विधाता से कहती हैं कि चारों भाइयों का विवाह इसी नगर में हो और वे मंगलगीत गाएँ।