राम को आसन पर बैठाकर स्त्रियाँ आरती करतीं और वर को देखकर सुख पाती थीं; वे रत्न, वस्त्र और आभूषण अर्पित करती हुई मंगल-गीत गाती थीं। ब्रह्मा आदि श्रेष्ठ देवता और ब्राह्मणों का वेश बनाए अन्य देव भी यह कौतुक देखते थे और रघुकुल-सूर्य राम की छवि देखकर अपने जीवन को सफल मानते थे।