माताओं ने हाथ जोड़कर सीता को राम के सुपुर्द किया और प्रेम से कहा कि मैं तुम पर बलिहारी जाती हूँ; तुम्हारे स्वभाव और सबकी गति तुमसे छिपी नहीं है। परिवार, नगर और राज्य को अपना मानकर सीता को प्राणों से प्रिय समझना और अपने शील-स्नेह के कारण हमें अपनी दासी मानना।