सीस पगा न झगा तन में प्रभु, जानै को आहि बसै केहि ग्रामा।धोति फटी-सी लटी दुपटी अरु, पाँय उपानह की नहिं सामा।द्वार खड़्यो द्विज दुर्बल एक, रह्यौ चकिसौं वसुधा अभिरामा।पूछत दीनदयाल को धाम, बतावत आपनो नाम सुदामा॥३५॥
द्वारपाल कृष्ण को बताता है कि द्वार पर बिना पगड़ी और ऊपरी वस्त्र का एक दुर्बल ब्राह्मण खड़ा है। उसकी धोती और दुपट्टा फटे हैं, पैरों में जूते नहीं हैं, और वह अपना नाम सुदामा बताकर दीनदयाल का निवास पूछ रहा है।