काँपि उठी कमला मन सोचति, मोसों कह हरि को मन औंको।ऋद्धि काँपी, सब सिद्धि काँपी, नव निधि काँपी बम्हना यह धौं को।सोच भयो सुर-नायक के, जब दूसरि बार लिया भरि झोंको।मेरू डर्यो बकसै जनि मोहिं, कुबेर चबावत चाउर चौंको॥५०॥
कृष्ण के चावल की दूसरी मुट्ठी लेते ही लक्ष्मी, ऋद्धि, सिद्धियाँ और नव निधियाँ काँप उठती हैं, क्योंकि हर मुट्ठी सुदामा को अपार संपदा देने वाली है। इंद्र, मेरु और कुबेर भी अपने वैभव के स्थानांतरण की आशंका से चकित हैं।