वैसेइ राज-समाज बने, गज-बाजि घने, मन संभ्रम छायौ।वैसेइ कंचन के सब धाम हैं, द्वारिके के महिलों फिरि आयौ।भौन बिलोकिबे को मन लोचत, सोचत ही सब गाँव मँझायौ।पूछत पाँड़े फिरैं सबसों, पर झोपरी को कहूँ खोज न पायौ॥७०॥
सुदामा अपने गाँव के स्थान पर राजसभा, हाथी-घोड़े और स्वर्णमय भवन देखकर भ्रमित हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि वे लौटकर फिर द्वारिका ही आ गए हैं। अपनी झोपड़ी खोजते हुए वे पूरे गाँव में लोगों से पूछते हैं, पर उसका कहीं पता नहीं मिलता।