उमा राम गुन गूढ़ पंडित मुनि पावहिं बिरति।पावहिं मोह बिमूढ़ जे हरि बिमुख न धर्म रति।।
पार्वती, राम के गूढ़ गुणों को समझकर पंडित और मुनि वैराग्य प्राप्त करते हैं; पर जो भगवान से विमुख और धर्म में अरुचि रखने वाले मूढ़ हैं, वे उन्हीं गुणों को सुनकर भी मोह में पड़े रहते हैं।